फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने मुर्गी फार्म में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में रैक्टीफाइड शराब, तोहफा मार्का के सैकड़ों पव्वे, ढक्कन सील करने की मशीन, केमिकल, खाली पव्वे, शराब की तीव्रता मापने वाला हाइड्रोमीटर आदि सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी के संदिग्ध हालत में पैर में गोली लगी होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी के निर्देशन में अवैध शराब माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की छछरौली गांव के निकट राहुल के मुर्गी फार्म पर रेक्टीफाइड, स्प्रीट में केमिकल आदि मिलाकर अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर एसएसआई लेखराज सिंह, शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी, मोरना चौकी प्रभारी तेजसिंह, राजकुमार, किशन लाल, प्रमोद कुमार व उदय चौधरी मौके पर पहुंचे, तो वहां अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने महकार सिंह निवासी छछरौली, आशीष उर्फ कल्लू शुक्रतारी को शराब बनाते समय दबोच लिया। मौके से करीब 170 लीटर रेक्टीफाइड, स्प्रीट, 118 पव्वे शराब तोहफा, 46 पव्वे खाली, 1152 ढक्कन, शराब की तीव्रता मापने के दो हाइड्रोमीटर, ढक्कन सील करने की मशीन, पेचकश, कलर केमिकल, सुगंध केमिकल व लाल रंग की कार बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीसरा आरोपी राहुल उर्फ गेंडर, जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शराब फैक्ट्री चलाने वाला मुर्गी फार्म मालिक निकला
भोपा। मुर्गी फार्म में अवैध शराब की शराब की फैक्ट्री चलाने वाला मास्टर माइंड मुर्गी फार्म का स्वामी ही निकला है। आरोपी के विरुद्ध अपहरण सहित मारपीट के कई मामले थाने पर दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गांव छछरौली के निकट मुर्गी फार्म में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का मुख्य संचालक राहुल उर्फ गेंडा निवासी छछरौली है। उसका आरोपी पिता महकार भी इस कार्य में अपने बेटे गेंडा का सहयोग करता था। गेंडा के विरुद्ध भोपा थाने में कई मुकदमे, गैंगस्टर, 110 जी के मामले दर्ज हैं। अन्य थानों से भी जानकारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के पैर में लगी गोली
भोपा। राहुल उर्फ गेंडा पर बदमाशों द्वारा गोली चलाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। गेंडा ने अपने पैर में गोली लगने की सूचना खुद डायल 100 को दी थी। शुक्रवार देर रात की घटना है। अवैध शराब फैक्ट्री चलाने वाले छछरौली निवासी गेंडा ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर उस समय ताबड़तोड़ फायर किए, जब वह पैदल ही मुर्गी फार्म से घर की ओर जा रहा था। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के दरोगा योगवीर, पंकज भाटी, जयवीर व जयकुमार ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह का कहना है कि राहुल उर्फ गेंड़ा के पैर में गोली लगी हुई है। जो घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। राहुल गेंडा से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि अवैध रूप से तैयार की जा रही है शराब को कहां कहां सप्लाई किया जाता था। शराब फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed