{"_id":"5a60f08a4f1c1b83268b5240","slug":"41516302474-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनाने को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार बनाने को लेकर मारपीट, तीन घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दीवार बनाने को लेकर मारपीट
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में बृहस्पतिवार को शिवकुमार नए निर्माण के लिए मकान की नींव भरवा रहा था, जबकि मकान के पड़ोस में रहने वाले श्रवण आदि लोगों ने जगह अपनी बताते हुए निर्माण का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद कई हमलावरों ने शिवकुमार के घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर जमकर मारपीट हुई। जिसमें शिवकुमार के पिता रघुनाथ, संजय और सतीश घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई केसी तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनें घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वादी शिवकुमार ने सात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।