फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two accused arrested for robbery at petrol pump

Roorkee News: पेट्रोल पंप पर 9500 रुपये की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbery at petrol pump
सिकंदरपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर 24 सितंबर की रात हुई 9500 रुपये की लूट के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से तीन हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान वंश (19) निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर और अमित (20) निवासी साधारणसिर, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। दोनों ने 40 रुपये का पेट्रोल भरवाया और इसके बाद कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी जब 160 रुपये वापस कर रहा था तभी आरोपियों ने उसके हाथ में रखी करीब 9500 रुपये की रकम लूट ली।
विज्ञापन


कर्मचारी ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही संदिग्धों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस टीम ने सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed