फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :outrage among villagers over allegation molestation of minor student police detained

बिहार: रास्ते में नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़ा, जबरन ले जाने का आरोप; वार्ड सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में

Sun, 27 Sep 2026 07:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित वार्ड सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :outrage among villagers over allegation molestation of minor student police detained
मनियारी थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आया है। घटना का आरोप वार्ड सदस्य सह पड़ोसी पर लगाया गया है। इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आरोपित वार्ड सदस्य को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह बथान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके गांव के आरोपी, जो उसका पड़ोसी है, ने उसका पीछा किया और रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर वह जबरदस्ती उसे बांसवारी की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि अगर वह कोई भी गलत कार्य करेगा तो वह अपने पिता को बुला लेगी। इस घटना के बाद वह हल्ला करने लगी और स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने रविवार को मनियारी थाने में लिखित आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका

पूरी घटना को लेकर डीएसपी पश्चिमी-दो अमरेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। इस आवेदन में नाबालिग छात्रा के साथ उसके पड़ोसी द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। अब जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed