फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   In Dausa, an embezzler who had been absconding for 40 years was arrested while disguised as a saint

दौसा: 40 साल से फरार 92 लाख के गबन का आरोपी संत के भेष में गिरफ्तार, रात में दो दुकानों में चोरी

Sun, 27 Sep 2026 07:30 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

दौसा जिले में पुलिस के सामने अपराध के दो मामले आए हैं। मानपुर थाना पुलिस ने 92 लाख रुपये के गबन के मामले में करीब 40 साल से फरार 75 वर्षीय आरोपी बुद्धराम मीणा को गिरफ्तार कर जयपुर सीबीआई के सुपुर्द किया है। वहीं लालसोट के पक्का धोरा में चोरों ने खाद-बीज और राशन की दुकानों के ताले तोड़ दिए।

विज्ञापन
In Dausa, an embezzler who had been absconding for 40 years was arrested while disguised as a saint
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में अपराध को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ 40 साल से फरार चल रहा 92 लाख के गबन का आरोपी संत के चोले में गिरफ्तार हुआ, तो दूसरी तरफ लालसोट में चोरों ने रातों-रात दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी पार कर दी। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


40 साल पहले गबन कर हुआ था फरार
पहला मामला मानपुर थाना क्षेत्र का है। भारतीय राज्य व्यापार निगम, दिल्ली में करीब 40 साल पहले 92 लाख रुपये के गबन के आरोपी तत्कालीन मुख्य मार्केटिंग मैनेजर बुद्धराम मीणा (75) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि आरोपी 1986 में दिल्ली में मुख्य मार्केटिंग मैनेजर था और करीब एक करोड़ रुपये के गबन के बाद फरार हो गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे चार साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी, लेकिन वह सजा से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन


संत के पीले वस्त्र पहनकर काट रहा था फरारी
पिछले 40 साल से सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी करौली और दौसा जिले में संत-महात्मा के पीले वस्त्र पहनकर मंदिर, आश्रम और फार्म हाउस में रहकर फरारी काट रहा था। इस दौरान उसके कई शिष्य भी बन गए थे। वह लग्जरी गाड़ियों में घूमता था और टोडाभीम के पास एक फार्म हाउस भी बनवा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि वह कड़ी कोठी से मानपुर की ओर आ रहा है। इसके बाद एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और जयपुर सीबीआई के सुपुर्द कर दिया। सिकराय क्षेत्र में भी उसके कई ठिकाने सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दो दुकानों को बनाया निशाना
वहीं, दूसरा मामला लालसोट के मंडावरी थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत टोडा ठेकला के पक्का धोरा में शुक्रवार रात चोरों ने किसान खाद-बीज भंडार और उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाया। खाद-बीज भंडार मालिक दयाशंकर शर्मा ने बताया कि चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और सामान चोरी कर ले गए। राशन डीलर विमल कुमार मीणा ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान के ताले भी तोड़े, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो पाए।

शराब ठेका हटाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और स्कूल के पास चल रहे शराब ठेके को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीण कैलाश मीणा, लक्ष्मी नारायण शर्मा और हरिशंकर मीणा ने कहा कि स्कूल के पास ठेका होने से माहौल खराब हो रहा है और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने ठेका हटाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना पर मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


दौसा जिले में पुलिस के सामने अपराध के दो मामले आए हैं। मानपुर थाना पुलिस ने 92 लाख रुपये के गबन के मामले में करीब 40 साल से फरार 75 वर्षीय आरोपी बुद्धराम मीणा को गिरफ्तार कर जयपुर सीबीआई के सुपुर्द किया है। वहीं लालसोट के पक्का धोरा में चोरों ने खाद-बीज और राशन की दुकानों के ताले तोड़ दिए। एक दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और सामान चोरी हुआ, जबकि दूसरी दुकान में चोरी का प्रयास असफल रहा। ग्रामीणों ने स्कूल के पास संचालित शराब ठेका हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed