{"_id":"5a3ea4e44f1c1b0f788b48df","slug":"41514054884-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुट भिड़े, अफरातफरी मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुट भिड़े, अफरातफरी मची
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर पुरानी टशनबाजी को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। छात्रों के भिडऩे पर वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां जमा छात्रों को खदेड़ा। उधर, पुलिस ने एक छात्र को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है, जो विगत दिनों हुई फायरिंग की घटना में वांछित था।
आर्य समाज रोड पर शनिवार दुपहर कुछ छात्रों के बीच टशनबाजी को लेकर झगड़ा हो गया। छात्रों में जमकर बेल्टें और डंडे चले। मारपीट से आर्य समाज पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। वहां भीड़ जमा थी। पुलिस ने भीड़ को धमका कर खदेड़ दिया। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने काजीखेड़ा निवासी विजय को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। बताया कि गत माह आर्य समाज रोड पर छात्रों के बीच फायरिंग हुई थी। इसी घटना में वह नामजद था। पुलिस ने तमंचे समेत उसका चालान कर दिया। हमले की घटना में नमाजद बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।