फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुढ़ाना में बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

बुढ़ाना में बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना में बदमाशों ने राहगीरों को लूटा
बुढ़ाना। मंगलवार देर रात को बदमाशों ने दो स्थानों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी। तलाशने पर बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव सफीपुर निवासी विपिन पांचाल मंगलवार देर शाम को बाइक द्वारा बुढ़ाना से गांव जा रहा था। रास्ते में घात लगाए खड़े कुछ बदमाशों ने उसे डंडा मार कर गिरा दिया। तमंचों के बल पर आतंकित कर बदमाशों ने उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। उधर, इसी दौरान कैली-नसीरपुर मार्ग पर भी बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की। नसीरपुर निवासी कश्मीर की बुढ़ाना में फोटोग्राफी की दुकान है। वह देर शाम को दुकान बंद करके बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे भी डंडा मार कर गिराया और उससे 23 हजार रुपये तथा कैमरे आदि सामान लूट लिया। सूचना पर पुलिस दोनों घटनास्थलों पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। पुलिस को तहरीर दे दी गई है, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed