{"_id":"5a1c51e84f1c1b6f548bfd1f","slug":"41511805416-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन राज्यों की पुलिस ने दी दबिशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में तीन राज्यों की पुलिस ने दी दबिशें
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तीन राज्यों की पुलिस ने दी दबिशें
मुजफ्फरनगर। वांछित अपराधियों की तलाश में शहर में गुजरात, पंजाब और दिल्ली पुलिस ने दी दबिश दी। कई स्थानों पर दबिश के बावजूद आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके, जिस पर तीनों प्रांतों की पुलिस बैरंग लौट गई।
गुजरात के विजयापुर थाने के एसआई विजय रावल ने टीम के साथ शहर कोतवाली पहुंच कर बताया कि बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी कुछ लोग उनके थाने से धोखाधड़ी एवं अमानत में ख्यानत के मामले में वांछित हैं। उन्होंने बताया कि उक्त लोग ट्रक में लाखों का माल लेकर चले थे और ट्रक पर जाली नंबर प्लेट लगाई गई थी। उक्त लोगों ने लाखों का माल गायब कर दिया है। इस मामले में पकडे़ गए एक आरोपी ने पुलिस रिमांड में की गई पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं, जो यहां के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में यहां दबिश दी, मगर आरोपी हाथ नहीं लग सके। पंजाब के थाना बरनाला पुलिस ने गहराबाग निवासी एक आरोपी की तलाश में यहां दबिश दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युुवक हत्या के प्रयास, डकैती व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में वांछित चल रहा है। दिल्ली के नंदनगरी थाने के एसआई टीकम सिंह ने भी टीम के साथ कई मामलों में वांछित लोगों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बाद में तीनों प्रांत की पुलिस खाली हाथ लौट गई।
युवक लापता
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड से एक युवक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। गांव छिमाऊ निवासी अंकित गुप्ता ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि ने बताया कि उसकी ससुराल भगत सिंह रोड पर मोहल्ला नवाबगंज में है। उसका साला राहुल गर्ग 25 नवंबर को अचानक लापता हो गया। वह किसी काम के लिए घर से गया था, मगर लौट कर नहीं आया। पुलिस ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। रामपुरी निवासी आनंद कुमार शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आनंद भवन में एक शादी में शामिल होने गया था। वहीं से उसकी बाइक चोरी हो गई।
स्कूल में चोरी
मुजफ्फरनगर। रोहाना में एक स्कूल के ताले तोड़कर बदमाशों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली पर तहरीर में बताया गया कि रोहाना मिल परिसर में स्थित ग्लेक्सी कान्वेंट स्कूल के ताले तोड़कर बदमाशों ने बेटरे, इंवर्टर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया।