{"_id":"59384bc64f1c1bc6078b457b","slug":"41496861638-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में महिला व युवक में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में महिला व युवक में मारपीट
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कचहरी में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
शामली निवासी महिला का बेटा बिजली चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद है। महिला बेटे की जमानत कराने के काम में जुटी है। कुछ दिन पूर्व वह कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में बैठकर जमानत के कागजात तैयार करने में व्यस्त थी। इसी दौरान खतौली निवासी युवक आया और महिला से बोला कि वह बेटे की जमानत भर देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शामली घर पर गया और दस हजार रुपये लिए एवं चार दिन बाद लौट आया। उसने जमानत के लिए कहा तो बात टाल दी। इसी बीच युवक गायब हो गया। बुधवार दिन में युवक कचहरी में आया तो पीड़िता ने उसे देख लिया। महिला ने लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। जमानत भरने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर दोन पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई। जिम्मेदार लोग फैसला कराने के प्रयास में जुटे थे।