फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   36 inquiries from people

बैंक लूट प्रकरण:  पांच टीमें, 72 घंटे, लेकिन फिर भी पुलिस खाली हाथ

Fri, 02 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
36 inquiries from people
बैंक कर्मचारियों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पीनना के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में हुई लूट पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। फुटेज में आए बदमाशों के हुलिए से मिलते-जुलते युवकों से थाने की हवालात भर गई है। पुलिस अब तक लगभग 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। खुलासे में लगी पुलिस की पांच टीमें 72 घंटे बाद भी सनसनीखेज वारदात से परदा नहीं उठा पाई हैं। सर्विलांस के जरिये पुलिस कई नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस की जेल से छूटे बदमाशों पर भी नजर है। 
विज्ञापन


पीनना गांव में बीते मंगलवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में घुसकर दिनदहाड़े 7.56 लाख रुपये की लूट की थी। सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बैंक लूट की वारदात पर डीआईजी और कप्तान को मौके पर आना पड़ा और जांच-पड़ताल की। तीन दिन बीतने के बाद भी लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव तिवारी ने लूट के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस की पांच टीमें लगा रखी हैं। पांचों टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को शक है कि लूट में कोई बैंक का नजदीकी और गांव का रहने वाला व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस ढंग से बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया, उससे जाहिर है उनके पास पहले से सारी जानकारी थी। बैंक में घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ कोई मारपीट नहीं की और सीधे कैश पर गए। कर्मचारियों के मोबाइल तक कब्जे में नहीं लिए। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर रखा है।

 पुलिस जेल से छूटे अन्य अपराधियों के हुलिये को भी इन बदमाशों से मिलान करने में लगी है। साथ ही गांव के लोगों से भी बैंक में ग्राहकों की भीड़ समेत प्रतिदिन होने वाले ट्रांजक्शन का भी रिकार्ड खंगाल रही है। उधर, लुटेरों की कदकाठी से मिलते-जुलते युवकों को पुलिस उठा रही है। थाने की हवालात ऐसे ही युवकों से भर गई है।


उनसे आला अधिकारी भी सिलसिलेवार पूछताछ में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ ऐसा नहीं लगा है, जिससे केस का खुलासा हो सके। एसएसनी अनंत देव तिवारी लगातार टीमों के संपर्क में हैं। बुधवार को भी एसएसपी ने अभी तक की जांच-पड़ताल की समीक्षा की। पुलिस ने कुछ और बिंदुओं को भी जांच-पड़ताल में शामिल किया है। हाल-फिलहाल में जेल से छूटे अपराधियों पर भी पु
लिस की नजर है। कई अपराधी अपने घरों से गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed