फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जमीन बंटवारे को लेकर संघर्ष, फायरिंग

जमीन बंटवारे को लेकर संघर्ष, फायरिंग

Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर संघर्ष, फायरिंग
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नन्हेड़ा में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। गोलियां चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी सगे भाइयों सुमित और अमित के बीच करीब दो माह पूर्व हुई पिता की मौत के बाद पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी, जिसमें उनके बीच जमीन बंटवारे को लेकर समझौता करा दिया गया था। बुधवार सुबह पंच अपनी मौजूदगी में जमीन बंटवारे के बाद खेतों की डोलबंदी कराने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों भाई भी अपने परिवारों के साथ खेतों पर ही मौजूद थे, जिनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पंचों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अचानक एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बंटवारा कराने पहुंचे पंचों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। बाद में दोनों पक्षों से लोग थाने पहुंचे और उनके बीच समझौता कराने की कवायद शुरू की। देर शाम तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed