फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ससुराल पक्ष को बेहोश कर फुर्र हुई नवविवाहिता

ससुराल पक्ष को बेहोश कर फुर्र हुई नवविवाहिता

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष को बेहोश कर फुर्र हुई नवविवाहिता
लुटेरी दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी युवक की नवविवाहिता पत्नी शादी के दो दिन बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष को नशे की गोलियां देकर बेहोश करने के बाद नकदी-जेवर समेटकर फरार हो गई। ससुराल पक्ष ने आरोपी दुल्हन व बिचौलिये के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक की शादी 25 फरवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि शादी में ऋषिकेश के ही एक परिचित ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। शादी की तमाम रस्में ऋषिकेश क्षेत्र में युवती के घर पर ही संपन्न कराई गईं थीं। शादी के बाद 25 फरवरी को परिजन नवविवाहिता को लेकर घर लौट आए। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही 27 फरवरी की शादी नवविवाहिता ने अपने हाथों से चाय-खाना बनाया और उसमें नींद की गोलियां मिलाकर पति समेत ससुराल के सभी लोगों को खिला दीं। नशा मिला खाना खाकर परिवार बेसुध हो गया। लुटेरी दुल्हन घर से नकदी-जेवर समेटकर रातोरात फरार हो गई। अगले दिन नवविवाहिता को गायब देख ससुराल पक्ष ने उसकी तलाश की। ऋषिकेश पहुंचकर उसके घर भी तलाश की गई। बिचौलिए को भी तलाशा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार पीड़ित परिवार ने आरोपी दुल्हन के साथ ही बिचौलिये के खिलाफ भी तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed