{"_id":"5c72ee85bdec220c1b140a05","slug":"31551036037-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में बुग्गी की साइड लगने पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में बुग्गी की साइड लगने पर किया हमला
विज्ञापन

भोपा। गांव मजलिसपुर तौफीर में खेत से चारा लेकर लौट रहे परिवार की भैंसा-बुग्गी की साइड मकान में लगने से आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें बच्चा व युवती घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी मुकेश ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी रितेश, पुत्री काजल, भतीजा गौरव, भाभी हेमलता, रणवीरी व संजो भैंसा-बुग्गी में खेतों से चारा लेकर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार गांव में सामने से आती एक अन्य भैंसा-बुग्गी को बचाने के प्रयास में मुकेश के परिजनों की बुग्गी से गांव निवासी राकेश चौहान के मकान की दीवार में मामूली साइड लग गई। आरोप है कि इसे लेकर राकेश चौहान ने अपने साथियों सुक्कड़ व सोनू के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से हमला करते हुए परिजनों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। सूचना मिलने पर घर से अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में काजल व गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर रविवार दोपहर भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने जा पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़ित मुकेश की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। हंगामा करने वालों में भीम आर्मी के टीकम बौद्घ, लोकपाल, मनीष बौद्ध, अंकुर गंगवालिया, कुलदीप कुमार, अवनीश कुमार, रजनीश अंबेडकर, डॉ शिवकुमार, पारूल, महेंद्र व विकास आदि शामिल रहे।