फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्त्रि अरुण हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

स्त्रि अरुण हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

Fri, 28 Dec 2018 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्त्रि अरुण हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
अरुण हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
विज्ञापन

खतौली। गांव सरधन के मिस्त्री अरुण हत्याकांड को लेेकर क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस ने जीटी रोड पर दुकानदारों के यहां लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अरुण की हत्या के पीछे रंजिश का मामला होना मान रही है। पुलिस ने रंजिश होने के मामले को दायरे में रखकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। हाईवे पर जाम लगाने को लेकर मौके से पकड़े आरोपी का पुलिस शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह जीटी रोड पर कबूल कन्या इंटर कॉलेज से लेकर सफेदा रोड तक जिस भी दुकानदार की दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा था। उन सभी की फुटेजों की बारीकी के साथ जांच पड़ताल की। कैमरों की फुटेज में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे मामला रंजिशन मानकर चल रही है। रंजिश को लेकर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस प्रथम दृष्टया इस हत्याकांड के पीछे मामला रंजिश का मानकर जांच पड़ताल में जुटी है। बुधवार को गन्ने के खेत में अरुण का शव मिलने पर आक्रोश ग्रामीणों ने नवीन सब्जी मंडी के सामने जाम लगा दिया था। इतना ही जाम लगाने पर मांग पूरी नहीं करने पर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रौली में शव को रखकर एसपी सिटी ओमबीर सिंह और भारी पुलिस बल के बीच से भाग निकले थे। ग्रामीणों के हाइवे पर जाम लगाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसको लेकर बवाल हो गया था और टकराव के हालत पैदा हो गए थे। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में आरोपी विनोद को पकड़ लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को विनोद का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की सुरक्षा मेें शव का अंतिम संस्कार
खतौली। गांव सरधन मेें पुलिस की सुरक्षा के बीच अरुण के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह गांव में पुलिस बल के साथ पहुंचे। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस की सुरक्षा के बीच परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed