फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 20 Dec 2018 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी विकास भवन के कर्मचारी की नवविवाहित पत्नी ने बुधवार शाम खुद को ससुराल में एक कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।दो दिन पूर्व ही वे हनीमून से लौटे थे। फिलहाल नवविवाहिता की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ निवासी अभिजीत विकास भवन में कर्मचारी है, जिसकी पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से करीब दो साल पूर्व ही नौकरी लगी थी। 19 नवंबर को अभिजीत की शादी मूल रूप से भोपा और हाल निवासी गाजियाबाद प्रवीण वत्स की बेटी शिप्रा से शादी हुई थी। शादी के बाद हाल ही में नवविवाहित दंपती हनीमून पर भी गया था, जहां से वे दो दिन पूर्व ही लौटे थे। बुधवार शाम के समय शिप्रा ने खुद को ससुराल के एक कमरे में बंद कर गले की चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक शिप्रा के बंद कमरे से बाहर न निकलने पर अभिजीत के परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया व तहसीलदार सदर के साथ एसएसआई कोतवाली समयपाल अत्री मौके पर पहुंचे। इसके बाद कमरे के दरवाजे तोड़कर लाश को बाहर निकालते हुए शिप्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही गांधी कॉलोनी निवासी शिप्रा के मामा राजीव शर्मा के साथ ही अन्य परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। बाद में अफसरों के आदेश पर घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराते हुए लाश को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया गया। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। परिजन व ससुराल पक्ष नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के बारे में भी अनभिज्ञता जता रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed