फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विधायक संगीत सोम के भाई से पुलिस ने की मारपीट

विधायक संगीत सोम के भाई से पुलिस ने की मारपीट

Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम के भाई से पुलिस ने की मारपीट
विधायक संगीत सोम के भाई से पुलिस ने मारपीट की
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुस्लिम समाज के दो पक्षों में झगड़े के मामले की जानकारी लेने कोतवाली आए सरधना के भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम के छोटे भाई से पुलिस ने मारपीट और अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसकी एक नहीं सुनी गई और इंस्पेक्टर ने उसे हवालात में बंद कर दिया। मामला विधायक के भाई से जुड़ा होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़बड़ी मच गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को खुद कोतवाली पहुंचना पड़ा। जैसे तैसे सोम के भाइयों का गुस्सा शंात कर कप्तान ने मामले की जांच बैठा दी है। उधर, देर रात एसएसपी ने खतौली इंस्पेक्टर को हटाकर लाइन भेज दिया। भोपा थाने से संतोष कुमार को खतौली थाने का प्रभार सौंप दिया।
विधायक के भाई से मारपीट के मामले के पीछे घटना यह है कि नगर के ढाकन चौक पर शाम के वक्त मुस्लिम समाज के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। एक पक्ष ने मामले की जानकारी विधायक सोम के छोटे भाई गगन को दी। बड़ा बाजार स्थित अपने आवास से गगन कोतवाली पहुंच गए, जहां उनके साथ यह मारपीट हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की और इंस्पेक्टर ने उन्हें हवालात में डाल दिया। परिचय दिए जाने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी गई। भाई के साथ पुलिस की अभद्रता की जानकारी विधायक सोम को मिली, तो उन्होंने मोबाइल पर ही इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज की क्लास लगाई। इसी बीच गगन को हवालात से बाहर निकाल दिया गया। विधायक के दूसरे भाई सागर सोम भी कोतवाली पहुंच गए। उनकी भी इंस्पेक्टर से नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह पहुंचे और सोम बंधुओं को समझा बुझा कर शांत किया। मामले की गंभीरता देख एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। भाजपा विधायक के भाईयों ने कप्तान को पूरी घटना बताई। एसएसपी ने अगल कमरे में सोम भाईयों से वार्ता की और उनका गुस्सा शांत किया। कप्तान ने सीओ कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भेजने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस और इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता, मारपीट मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को की जाएगी। छोटा भाई गगन सोम झगडे़ की जानकारी लेने आया था। एसएसपी को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सागर सोम, विधायक का भाई
---------------------------
- मामले में एसएसपी स्वयं सोम बंधुओं से घटना की जानकारी ले चुके है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट दी जाएगी।
- डॉ राजीव कुमार सिंह
सीओ खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed