फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा व नगदी लूटी

बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा व नगदी लूटी

Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा व नगदी लूटी
बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिला नगदी लूटी
विज्ञापन

खतौली। बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और रिक्शा लूट ली। मोहल्ला देवीदास निवासी चांद पुत्र नत्थू ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार देर शाम को बुढ़ाना तिराहे से लगभग चार बदमाशों ने रिक्शा बुक किया। बदमाश रिक्शा में बैठकर बुढ़ाना रोड़ पर चल दिए। मार्ग में बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बदमाश उसकी रिक्शा और जेब से हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश रात में चालक को बुढ़ाना रोड़ पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में गिराकर फरार हो गए। देर रात तक चांद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको तलाश की। रातभर तलाश करने के बावजूद चांद कहीं नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह चांद बुढ़ाना रोड पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed