{"_id":"5b4261924f1c1bc2248b5345","slug":"31531077010-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण करने आए युवकों ने तलवार से हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण करने आए युवकों ने तलवार से हमला बोला
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खतौली। बालक का अपहरण करने आए युवकों ने भाई पर तलवारों से हमला बोल दिया। तलवार लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल युवक को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मोहल्ला लाल मोहम्मद में रिजवान के घर पर उसके 11 वर्षीय पुत्र उमेर का अपहरण करने के लिए दो युवक तलवार लेकर पहुंचे। घर में मौजूद युवक परिजनों को डरा धमका करके उमेर का अपहरण करके ले जाने लगे। इसी दौरान बाहर से उमेर का भाई हैदर घर पर पहुंच गया। हैदर ने अज्ञात युवकों का विरोध किया। जिस पर इन युवकों ने तलवारों से हैदर पर जानलेवा हमला बोल दिया। तलवार लगने से हैदर गंभीर रुप से घायल हो गया। हमले के बाद युवक वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पूर्व चेयरमैन पति को जेल भेजा
सिखेड़ा। गांव बेहड़ा आस्सा में महिला ने अपने पति पर जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है। गांव निवासी राकेश पत्नी वेदवीर चौधरी ने अपने पति गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन रणवीर पर मारपीट करते हुए जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया की महिला ने बताया कि उसकी शादी को 35 साल हो गए हैं। इसके बावजूद भी मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का कई बार प्रयास किया गया है। पति अब उसको जहरीला पदार्थ देकर जान से मारना चाहता है। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।