{"_id":"5b2e9b224f1c1b694d8b8228","slug":"31529781026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातघर से सैंट्रो कार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातघर से सैंट्रो कार चोरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातघर से कार चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड स्थित मोहल्ला संतोष विहार निवासी सुधीर कुमार ने रविवार सुबह नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात शहर के भोपा रोड स्थित पंजाबी बारातघर में आयोजित शादी-समारोह में गया था। देर रात जब वह घर जाने के लिए बारातघर से निकलकर पार्किंग में पहुंचा, तो वहां से उसकी सैंट्रो कार गायब थी। सुधीर ने कार की इधर-उधर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर कार चोरी की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो बारातघर के सीसीटीवी कैमरे में चार युवक कैद नजर आए, जिन्हें संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। इस पर तीन युवक तो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिस पर वाहन चोर गिरोह से संबंध रखने का शक जताया जा रहा है।
बंटवारे को लेकर भिड़े दो भाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित लोहा मंडी में शनिवार सुबह बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद जमकर जूतमपैजार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों आरोपियों मोहल्ला केशवपुरी निवासी प्रदीप मित्तल व एटूजेड कॉलोनी निवासी अनिल मित्तल का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।