{"_id":"5b2d461c4f1c1b644d8b8166","slug":"31529693724-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो भाइयों पर दबंगों का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो भाइयों पर दबंगों का हमला
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमलावर सोशल साइट पर दे रहे जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार दो भाइयों पर हमलावरों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक अब उन्हें सोशल साइट के जरिये मेसेज भेजकर एक युवती द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचन सिंह कॉलोनी निवासी अमरदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार देर रात भाई के साथ बाइक पर किसी काम से आदर्श कॉलोनी जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही दोनों भाई आदर्श कॉलोनी पहुंचे, पीछे से बाइकों पर आए चार युवकों ने उनकी बाइक में साइड मारकर उन्हें रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए दोनों को लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित अमरदीप के अनुसार अब देर रात से ही उन्हें फेसबुक पर शहर के ही गांधी कॉलोनी निवासी एक युवती द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। यही नहीं, युवती द्वारा किसी से बताने पर उन्हें अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी जा रही है।