{"_id":"5b142a574f1c1b9e6e8b61b8","slug":"31528048215-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानजहांपुर में दो समुदायों में मारपीट, तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानजहांपुर में दो समुदायों में मारपीट, तनाव, पुलिस तैनात
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानजहांपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, पुलिस बल तैनात
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गांव खानजहांपुर में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट की घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। दूसरे संप्रदाय की महिलाओं समेत लोगों ने थाने पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने पर लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रमजान के महीने को लेकर गांव में फायर ब्रिगेड कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
पुलिस के मुताबिक खानजहांपुर गांव निवासी अरशद व नाजिम रोड़ी बजरपुर का कारोबार करते हैं। शनिवार की शाम को गांव में ही कारोबार को लेकर अरशद और नाजिम के बीच मारपीट हो गई। नाजिम गांव निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र का दोस्त है। विकास मारपीट के दौरान नाजिम को छुड़ाने लगा। उस वक्त मामला शांत हो गया था। इसके बाद विकास व उसका भाई प्रवीण अपने घेर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अरशद अपने साथ बिलाल, मुन्ना, उस्मान, जावेद, मुन्ना आदि दर्जनों लोगों को लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने विकास को उसके घेर में ही पिटाई कर दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने विकास के परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। इस घटना को लेकर रात में गांव में तनाव फैल गया। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। रात में पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था।
अरशद और मुन्ना आदि ने गांव में ही लीची का बाग ठेके पर ले रखा है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक बाग में पहुंचे। इन युवकों ने बाग से लीची तोड़ ली। वहां मौजूद अरशद व मुन्ना परिवार के लोगों ने मना किया तो उनके साथ युवकों ने मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर फिर से गांव में तनातनी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दूसरे समुदाय की महिलाएं व लोग एकत्र होकर थाने में पहुंच गए। इन लोगों ने थाने में पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाग में उनके साथ मारपीट की और पथराव भी किया। लोगों ने थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को छोड़कर सभी लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनको बाद में चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी बनी हुई है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने विकास की ओर से छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
घरों में दुबके लोग
गांव खानजहांपुर में दोनों पक्षों के बीच हुई घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों में दुबके रहे। पुलिस ने तनाव के हालात को देखते हुए गांव की गलियों में गश्त किया। लीची के बाग में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मारपीट करने वाले आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार हैं। दूसरे पक्ष विकास व उनका परिवार गांव में ही मौजूद है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त है। ग्रामीण इस मामले को लेकर कुछ बताने को भी तैयार नहीं है।
विकास से जावेद व बिलाल रखते हैं रंजिश
गांव में विकास से जावेद व बिलाल रंजिश रखते हैं। विकास ने बताया कि उसने इन दोनों का नकली सीमेंट पकड़वा दिया था। पुलिस ने सीमेंट बरामद करके जावेद व बिलाल के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया था। आरोपियों की जमानत हो गई थी। सीमेंट पकड़वाने को लेकर दोनों विकास से रंजिश रखने लगे थे। विकास और नाजिम की आपस में दोस्ती भी है। इसलिए जावेद व बिलाल भी नाजिम से रंजिश रखते हैं। झगड़े की शुरुआत नाजिम के साथ मारपीट करने को लेकर हुई है। उधर, इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना कि मामला मारपीट व बाग में घुसकर लीची तोड़ने का था। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।