फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने गौकशी पकड़ी

पुलिस ने गौकशी पकड़ी

Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गौकशी पकड़ी
पुलिस ने गोकशी पकड़ी
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने लुहसाना रोड पर आसिफ के मकान पर छापा मारकर मांस दो घायल पशु, काटने के उपकरण व अवशेष बरामद किए। पुलिस को देखकर गोकशी करने वाले चार युवक मौके से फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे के लुहसाना रोड सफीपुर पट्टी में आसिफ के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मकान में गोकशी करने वाले दीवार कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से करीब एक क्विंटल मांस तथा काटने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी से मौके से बरामद मीट के नमूने करवाए। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पशु काटने वाले आसिफ, सादिक, बीनू व रियाज मौके से फरार हो गए। चारों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed