{"_id":"5a8f10134f1c1b641f8b7304","slug":"31519325203-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का हंगामा, नीलामी रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू का हंगामा, नीलामी रुकवाई
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का हंगामा, नीलामी रुकवाई
छपार। सिंचाई विभाग की कोठी के प्रांगण में खड़े यूकेलिप्टस, आम और अन्य किस्म के पेड़ों की गुपचुप तरीके से हो रही नीलामी की भनक लगते ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर एसडीओ का घेराव कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने नीलामी को रुकवा दिया।
गांव बरला में हाईवे पर स्थित सिंचाई विभाग की कोठी के प्रांगण में कई किस्म के पुराने 102 पेड़ खड़े हैं। बृहस्पतिवार को विभाग के जेई अशोक त्यागी एवं प्रवीण कुमार कुछ कर्मियों को साथ लेकर वहां पहुंचे और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी, जो लकड़ी ठेकेदार वहां पहुंचे सब बाहर के थे। लोकल का कोई ठेकेदार मौजूद नहीं था। इसकी भनक किसी तरह भाकियू कार्यकर्ताओं को लगी। उन्होंने ब्लॉक महासचिव अजय त्यागी व सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में वहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि बडी धांधली कर पेड़ों को औने-पौने दामों में महज 4.50 लाख में नीलाम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टेंडर भी लखनऊ के एक लोकल अखबार में छपवाया गया है और गुपचुप तरीक़े से बाहर के ठेकेदारों को बुलाया गया है। मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ कैलाश चंद का घेराव हंगामा किया। उनकी मांग थी कि लोकल के ठेकेदारों को बुलाकर खुले में नीलामी होनी चाहिए। एसडीओ ने मांग को मानकर लिखित में नीलामी को स्थगित कर दिया। उनका कहना है कि अब नीलामी लोकल के ठेकेदारों के सामने नीलामी होगी। भाकियू कार्यकर्ता परमात्मा शरण, शुभम त्यागी, ऋषिपाल, तेल्लू त्यागी, सन्नी, विमल, पारुल, अंकुर त्यागी, इस्तखार, ललित, कुक्कू, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
रजबहे में मासूम
का शव मिला
छपार। एक चार वर्षीय बच्चे का शव राजबाहे में गली सड़ी हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव रेत्ता नंगला के पास राजवाहे में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को रजबहे से बाहर निकाला। सूचना पर ग्रामीण भी वहां पहुंचे। बच्चे के शव पर कोई निशान नहीं मिला। थानाध्यक्ष आदेश त्यागी का कहना है कि शव रजबहे में पीछे पानी में बहकर आया है। उसके एक पैर में कपडे का जूता है और हरे रंग की टी शर्ट पहने है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म
-पीड़िता के पिता की ओर से मुकदमा
छपार। परिजनों की गैरमौजूदगी में एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ तमंचे के बल पर बलात्कार किया और परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण गांव में ही परिवार सहित एक कोल्हू में मजदूरी करता है। मंगलवार की रात्रि को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर पड़ौसी युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया और तमंचे से आतंकित कर युवती के साथ से बलात्कार किया। बाद में आरोपी किसी को बताने पर उसके भाई की हत्या करने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सुबह परिजनों के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।