फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में अब लेखपाल से पूछताछ

प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में अब लेखपाल से पूछताछ

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में अब लेखपाल से पूछताछ
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में लेखपाल से पूछताछ
विज्ञापन

खतौली। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने सदर तहसील के लेखपाल से पूछताछ की। पुलिस की ओर से इस मामले में मुजफ्फरनगर के एक सपा नेता से भी पूछताछ की गई थी। हालांकि हत्याकांड में मृतक के परिजनों ने नगर के तीन पार्टनरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे हैं।

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद पुत्र आशाराम की एक दिसंबर को बुआड़ा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने तीन पार्टनरों सुनील एडवोकेट, बैंक मैनेजर सोमिंद्र व फिरोज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ तीनों नामजद आरोपियों को झूठा फंसाया जाना मानकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सीओ नामजद आरोपियों से कई बार हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुके हैं। इस हत्याकांड में सीओ मुजफ्फरनगर के एक सपा नेता से भी पूछताछ कर चुके हैं। पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिल सका है। जांच में मृतक पक्ष की ओर से गांव नरा में लाखों रुपयों के पट्टों की भूमि को खरीद फरोख्त करने का मामला संज्ञान में आया है, जिसको लेकर तहसील सदर के लेखपाल से भी पट्टों की भूमि को लेकर पूछताछ की गई है। हत्याकांड के खुलासा करने को लेकर सीओ जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed