फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATM fraud Cash dispensed but got stuck inside the machine.

Jhansi News: एटीएम में ऐसी जालसाजी, नकदी निकली तो मशीन में ही फंस गई

Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
ATM fraud Cash dispensed but got stuck inside the machine.
एटीएम से पैसे निकाले जाने के मामले में इसे तलाश रही पुलिस
झांसी। एटीएम से नकदी निकालने के बाद रकम बाहर नहीं आई तो ग्राहक ने समझा कि मशीन में खराबी है और वह लौट गया। उसे पता ही नहीं चला कि उसकी निकाली गई रकम मशीन में ही फंस गई है। दरअसल, शातिर जालसाज ने कैश निकलने वाली ट्रे के ऊपर गोंद के सहारे बेहद पतली स्ट्रिप चिपका दी थी। नकदी इसी स्ट्रिप में फंस जाती थी। ग्राहक के जाने के बाद संदिग्ध वहां पहुंचकर रकम निकाल लेता था। नौ अगस्त से एक सितंबर के बीच इस तरह कई बार वारदात की गई।
विज्ञापन

एटीएम से नकदी नहीं मिलने की सात शिकायतें बैंक तक पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ। बैंक अधिकारियों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध युवक नजर आया। बैंक की ओर से नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक का पोस्टर भी जारी किया है।
विज्ञापन


कैश ट्रे में गोंद से चिपकाई स्ट्रिप
बैंक ऑफ बड़ौदा की मेडिकल कॉलेज शाखा स्थित एटीएम बूथ में इस तरह की जालसाजी सामने आई है। शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि कई ग्राहकों ने एटीएम से नकदी नहीं निकलने की शिकायत की थी। एक ही बूथ से लगातार शिकायतें मिलने पर बैंक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां कैश निकलने वाली जगह पर गोंद के सहारे एक अतिरिक्त स्ट्रिप चिपकी मिली। स्ट्रिप इतनी बारीक थी कि सामान्य तौर पर बाहर से नजर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक के जाने के बाद निकालता था रकम
सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक एटीएम की कैश ट्रे के पास स्ट्रिप लगाता हुआ दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि ग्राहक के एटीएम से नकदी निकालने पर रकम इसी स्ट्रिप के बीच फंस जाती थी। ग्राहक को इसका पता नहीं चलता और वह एटीएम बूथ से चला जाता था। उसके कुछ देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचकर स्ट्रिप में फंसी नकदी निकाल लेता था। इसके बाद वह दोबारा स्ट्रिप चिपका देता था।
पुलिस के मुताबिक नौ अगस्त से एक सितंबर के बीच अलग-अलग समय पर इस तरह से कई बार नकदी फंसाकर निकालने की आशंका है। आसपास के अन्य एटीएम बूथों पर भी इसी तरह की वारदात किए जाने की आशंका है। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है।

भोपाल में पकड़े गए गिरोह से भी जोड़कर जांच
इसी तरीके से एटीएम में जालसाजी करने वाले एक गिरोह के भोपाल में सक्रिय होने की जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है। जुलाई में भोपाल पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में आरोपियों द्वारा 22 एटीएम मशीनों में गोंद के सहारे स्ट्रिप लगाकर नकदी फंसाने की बात सामने आई थी। गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं। झांसी में हुई वारदात में भी इसी गिरोह के किसी सदस्य की भूमिका है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।



प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तस्वीर सार्वजनिक की गई है। संदिग्ध की पहचान और तलाश के लिए साइबर डाटा बेस की भी मदद ली जा रही है। - विकास कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed