फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar at hospital over woman's death in Sanauli

Panipat News: सनौली में महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar at hospital over woman's death in Sanauli
महिला की मौत के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड स्थित वन लाइफ अस्पताल में रविवार रात इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी कमलेश (48) की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद रुपये मांगने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए।
महिला की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और सनौली रोड पर भी कुछ देर रोष जताया। सूचना मिलने पर थाना चांदनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजन ने फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

कैराना निवासी सचिन ने बताया कि उनकी मां कमलेश को बुखार था। उन्हें रविवार दोपहर करीब दो बजे वन लाइफ अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने दवा और जांच के नाम पर उनसे 28 से 29 हजार रुपये लिए। इस दौरान उनकी मां की हालत बिगड़ती गई। उन्होंने दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही और एंबुलेंस भी बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के लिए कहने पर अस्पताल प्रबंधन ने 12 हजार रुपये का नया बिल थमा दिया। काफी मिन्नतों के बाद आठ हजार रुपये देकर बिल का भुगतान किया गया। महिला को अस्पताल से ले जाने के दौरान दवाओं के नाम पर पांच हजार रुपये का एक और बिल दिया गया। काफी गुहार लगाने के बाद यह राशि तीन हजार रुपये तय की गई। परिजनों ने महिला की गंभीर हालत का हवाला देते हुए बाद में भुगतान करने की बात कही, लेकिन आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तत्काल रुपये लेने पर अड़ा रहा और मरीज को शिफ्ट नहीं करने दिया। इसी दौरान कमलेश की वहीं मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद अंतिम समय में डॉक्टर के बजाय कंपाउंडरों से इलाज कराया गया। उनका दावा है कि उनके पास इसका वीडियो साक्ष्य भी है। दूसरी ओर थाना चांदनीबाग प्रभारी किरण ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल लिखित शिकायत नहीं दी है।

महिला की मौत के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन। स्रोत : सोशल मीडिया

महिला की मौत के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed