{"_id":"5a4534c04f1c1b87698c43d9","slug":"31514484928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवक को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवक को ठगा
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी
मुजफ्फरनगर। विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने युवक से ठगी कर ली। युवक को विदेश तो भेजा, लेकिन उसे अच्छी नौकरी नहीं मिली। जिस पद के लिए युवक विदेश गया था, कंपनी ने वो नहीं दिया है। अब युवक को बंधक बनाकर कंपनी नौकरी करा रही है। पीड़ित परिजनों ने मामले में कार्रवाई के साथ जालसाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी देशराज ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही एक युवक पासपोर्टधारक व्यक्तियों को विदेश भिजवाने का काम करता है। उक्त युवक से उसने अपने बेटे विकास को विदेश भेजने का आग्रह किया था। इस पर उक्त युवक ने विकास की दुबई में अच्छे पद पर नौकरी लगवाने की बात कही और वीजा प्रक्रिया के नाम पर 85 हजार रुपये का खर्च बताया। इस पर देशराज ने आरोपी युवक को रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे विकास को दुबई भेज दिया। शुरुआत में सबकुछ सही रहा, लेकिन अब उसका पुत्र विदेश में परेशान है। आरोप है कि विकास का तीन दिन से फोन बंद पड़ा है। पीड़ित पिता ने बताया कि दुबई में युवक को जिस काम के लिए भेजा गया था, उससे वह कार्य नहीं लिया जा रहा है। दुबई की कंपनी उससे मजदूरी करा रही है। उसे ठीक तरीके से खाना भी नहीं दिया जा रहा। पीड़ितों का कहना है कि दुबई नियोजक उसके पुत्र के वेतन से 50 हजार रुपये पूरे होने के बाद ही वेतन देने की बात पर आमादा है। विदेश भेजने वाले युवक से बात की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। एसएसपी ने मामले में छपार पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।