फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहर में मिला शव, पुलिस ने निकाला

नहर में मिला शव, पुलिस ने निकाला

Mon, 27 Nov 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला शव,   पुलिस ने निकाला
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। पुलिस को सोमवार शाम चार बजे सूचना मिली कि गंगनहर में धमात पुल के निकट एक शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि शव पीछे से आया है। शव पुरुष का है और उम्र करीब 35 वर्ष के करीब लग रही थी। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, मगर शिनाख्त नहीं होने के कारण 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


1000 रुपये कम बताने पर ग्राहक का हंगामा
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में हाईवे पर बैंक में पैसे जमा कराने गए एक ग्राहक के कैशियर द्वारा एक हजार रुपये कम बताने पर ग्राहक ने हंगामा किया। कस्बा निवासी डॉ. पंकज पंवार का कंपाउडर आकाश सोमवार को करीब चार बजे कोऑपरेटिव बैंक में 10 हजार रुपये जमा करने गया था, जहां पर बैंक कैशियर द्वारा 1000 रुपये कम बताने पर ग्राहक ने बैंक में हंगामा शुरू कर दिया। मामला नहीं सुलझने पर कंपाउडर ने मामले की जानकारी डॉक्टर पंकज को दी, जिस पर वह अपने समर्थकों के साथ बैंक पहुंचे और बैंक मैनेजर से मामले की शिकायत की। जिस पर मैनेजर ने कैश की गिनती कराई जो सही पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed