फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष तीन घायल

दो पक्षों में संघर्ष तीन घायल

Wed, 15 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष तीन घायल
बुढ़ाना।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पथराव और फायरिंग में तीन ग्रामीण घायल हो गए। पथराव और गोलियां चलने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद में बडे़ भी कूद पड़े। ग्रामीण बबली व इरफान पक्ष के बीच जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई। गांव में फायरिंग होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष तितर बितर हो गए। इस घटना में बबली पक्ष के नाजिम, गुलजार और जहीर पथराव में घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घायलों का आरोप है कि इरफान आदि ने उनके ऊपर पथराव किया तथा हवाई फायर भी किए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में दी है। ग्रामीण दोनों पक्षों के बीच फैसला करवाने में जुटे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस की रिपोर्ट मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed