फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बघरा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी

बघरा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी

Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बघरा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी
बघरा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। शरारती तत्वों ने रात में ग्राम बघरा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ने की कोशिश की गई। प्रतिमा पर किसी वस्तु से प्रहार कर कंधा तोड़ दिया। इससे दलित समाज में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मौके पर एकत्र होकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में होली चौक पर अमबेडकर भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। मंगलवार रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा के कंधे को तोड़ दिया। सुबह प्रतिमा टूटी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में दलित समाज के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्राम प्रधान सत्यपाल सैनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में ग्राम प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तितावी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव में शांति है। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, दोषी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed