फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एआरटीओ से धक्का-मुक्की, सिपाही से जमकर मारपीट

एआरटीओ से धक्का-मुक्की, सिपाही से जमकर मारपीट

Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ से धक्का-मुक्की,  सिपाही से जमकर मारपीट
एआरटीओ से अभद्रता, सिपाही को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डग्गामार बस को रोकने पर चालक और उसके साथी भड़क गए। इन लोगों ने एआरटीओ के साथ गाली-गलौज कर धक्का-मुक्का की। विरोध करने पर प्रवर्तन सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। एआरटीओ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। किसी प्रकार से टीम जान बचाकर भागी।
डग्गामारी की मिल रही शिकायतों के आधार पर एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल ने सिपाही मुकेश और ड्राइवर के साथ जिला चिकित्सालय के निकट जांच-पड़ताल की। इस दौरान यहां पर अवैध रूप से सवारियां भर रही बस (यूके 07-पीए-1828) को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने बस को तेज गति से दौड़ा लिया। एआरटीओ ने करीब पांच किलोमीटर तक बस का पीछा किया। चालक ने बस का सहारनपुर रोड पर गांव मलीरा में ले जाकर रोक दिया। यहां पर सिपाही मुकेश कुमार ने चालक को नीचे उतरने को कहा तो उसने गाली-गलौज के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने फटकार लगाई तो चालक ने फोन कर अपने दर्जनभर साथियों को गांव में बुला लिया। उक्त लोगों ने एआरटीओ राजीव कुमार बंसल के साथ अभद्रता कर धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर सिपाही मुकेश को पीटा गया। हमलावरों ने एआरटीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया। टीम को घेरकर बंधक बनाकर मारपीट करने पर उतर आए। किसी प्रकार एआरटीओ और अन्य लोग जान बचाकर भागे। कार्यालय आने के बाद बस का रिकार्ड खंगाला गया तो यह देहरादून आरटीओ में पंजीकृत मिली है, जो वहां भी ब्लैक लिस्ट है। मामले में एआरटीओ राजीव कुमार बंसल की ओर से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। साथ ही सहारनपुर आरटीओ, देहरादून आरटीओ को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed