फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 thousand prize grabbed in encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

Mon, 10 Sep 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize grabbed in encounter
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश खतौली में लूट की घटना में 25 हजार रुपये का वांछित है। एसएसपी  ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील नागर पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मंसूरपुर की ओर से दो युवक बाइक पर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरकर फरार हो गया। बाइक चला रहा बदमाश बाइक को औद्योगिक क्षेत्र में डालकर पुलिस पर फायर करता हुआ भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे बदमाश भागते हुए कुछ दूर जाकर नीचे गया। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम थाना शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी अरशद उर्फ बंदर पुत्र फतेह बताया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मुठभेड़ के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश अरशद पर 17 मुकदमे दर्ज
मंसूरपुर। सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश अरशद उर्फ  बंदर के खिलाफ  थाना शहर कोतवाली, सिविल लाइन,  फुगाना, रतनपुरी, बुढ़ाना, मंसूरपुर में लूट, गैंगेस्टर तथा चोरी के 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसके फरार साथी का नाम सलीम है, जो गांव कसेरवा का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


खतौली में अरशद ने लूटी थी बाइक
सीओ ने बताया कि बदमाश अरशद ने दो माह पूर्व खतौली के गांव भैंसी के पास मुरादनगर निवासी सुहेल पुत्र मोहम्मद मियां से बाइक लूटी थी। सुहेल बाइक से भोपा क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक लूट में अरशद वांछित चल रहा था तथा खतौली से ही इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस वांछित बदमाश को काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed