{"_id":"6aa6db1977496f05e70de3c3","slug":"e-rickshaw-overturns-woman-dies-seven-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136211-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत, सात घायल
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास रविवार दोपहर को अनियंत्रित ई-रिक्शा ऑटो सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि चालक और डेढ़ साल के मासूम समेत सात लोग घायल हो गए।
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भारत नगर लोहरा निवासी संतोष कुमारी (40) अपने डेढ़ वर्षीय बेटे शिवांश, भाभी प्रेमकली (45), बब्ली (50), ममता (45), सुशीला (65), गांव के चालक मोहनलाल (50) और रिश्तेदार मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव निवासी तिलिया केवट (59) के साथ पहाड़ी के बाबूपुर गांव में वैद्य के पास दवा कराने आ रही थीं।भौंरी के पास पहाड़ी मोड़ पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया और सभी यात्री उसके नीचे दब गए।
क्रिटिकल केयर टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तिलिया केवट को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि ऑटो पलटने से महिला की मौत हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।