फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector suffering from fever dies

Ambedkar Nagar News: बुखार से पीड़ित दरोगा की मौत

Sun, 13 Sep 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Inspector suffering from fever dies
दरोगा दल सिंगार सिंह (फाइल फोटो)। स्रोत- परिजन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर के पीपीगंज थाने में तैनात दरोगा दलसिंगार सिंह की बुखार से हुई मौत के बाद रविवार को उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर के रानीपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बेटे कीर्तिर्वधन ने बताया कि उनके पिता लगभग तीन वर्षों से गोरखपुर में तैनात थे। शनिवार को वहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। इसके बाद वह अकेले ही गोरखपुर से घर के लिए निकल पड़े थे। रास्ते में परिजन मिले और लखनऊ लेकर जाने लगे। इसी बीच अकबरपुर पहुंचने से पहले उनकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद पत्नी सुमित्रा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा दलसिंगार सिंह मूलरूप से सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले थे। चार साल पहले उन्होंने अकबरपुर के शहजादपुर के बभनगवां में मकान बनवाया था और उसी में रह रहे थे। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed