फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl raped after being taken to a field while playing.

Etah News: खेलते समय खेत में ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म

Sun, 13 Sep 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girl raped after being taken to a field while playing.
एटा। एक गांव में रविवार सुबह 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही 16 वर्षीय किशोर खेलने के बहाने उसे बहला-फुसलाकर बाजरे के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी बालिका घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव में सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने खेत से साक्ष्य जुटाने के साथ जरूरी नमूने लिए। पुलिस ने बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अभिषेक वत्सल ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है। आरोपी की उम्र 16 वर्ष के आसपास है। सीओ सिटी कृतिका सिंह ने बताया कि मामले में बालिका की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed