फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महमूदनगर से युवक के अपहरण का प्रयास

महमूदनगर से युवक के अपहरण का प्रयास

Thu, 16 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
महमूदनगर से युवक के अपहरण का प्रयास
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर में मंगलवार की रात घर से टहलने के लिए दोस्त के साथ निकले युवक के अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दोनों पर हमला कर फायरिंग भी की गई। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देेख हमलावर अपनी बुलेट बाइक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी जाहिद ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा शुएब मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे अपने दोस्त फैज के साथ घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी समय मोहल्ले का ही युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शुएब को अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने शुएब व फैज पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर-शराब सुनकर लोग पहुंचे तो हमलावर शुएब का मोबाइल छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। आपाधापी में आरोपी अपनी बुलेट बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसके भाई जाहिद की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या का यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें आरोपी पक्ष द्वारा लगातार पीड़ितों पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसी दबाव के तहत हमलावरों ने शुएब के साथ मारपीट कर उसके अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed