{"_id":"5cd5bc9abdec2207863aab57","slug":"21557511322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले पिता-पुत्र के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुमा की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले पिता-पुत्र के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल गांव में जुमा की नमाज पढ़कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को चार लोगों ने रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें परिजनों नेे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
खेड़ामुगल निवासी तौफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे वह गांव में स्थित मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर बाहर निकल रहा था। इस दौरान गांव निवासी आसिफ, आमिर, समद समेत चार लोगों ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं पीछे पीछे आ रहे 68 वर्षीय पिता हाजी सईद ने जब बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हाजी सईद को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इमलिया गांव निवासी जीशान ने पुलिस को दी तहरीर में अपने सौतेले भाई बहन पर मारपीट करने तथा घर में रखा सामान बाहर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।