{"_id":"5cb225f6bdec2213f9330970","slug":"21555178998-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बेटी संग घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को बेटी संग घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को बेटी संग घर से निकाला
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा निवासी एक विवाहित युवती को उसके पति ने चार माह की बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडिता ने आरोपी पति के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता के अनुसार तीन साल पहले उसका निकाह ककरौली के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर अपमानजनक व्यवहार करता है। दो दिन पूर्व आरोपी पति ने अपने चार माह की बच्ची के साथ पीडिता को घर से निकाल दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर से सामान चोरी
मीरापुर। गांव चुड़ियाला निवासी किसान साजिद पुत्र शफीक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने ट्रैक्टर को घर में खड़ा कर सो गया था। रात्रि में अज्ञात लोगों ने उसके ट्रैक्टर से बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
रामनवमी की शोभायात्रा आज
मीरापुर। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव व भारत रत्न डा. भीमराव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जुलूस निकाले जाएंगे। दोनो जुलूसों की व्यवस्था की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव की शोभायात्रा दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कस्बे के मुख्यमार्गों से निकाली जाएगी, जबकि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा का समय शाम साढे़ बजे से रात्रि दस बजे तक रहेगा।