फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकान पर पथराव, तोड़फोड़ से हड़कंप

दुकान पर पथराव, तोड़फोड़ से हड़कंप

Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर पथराव, तोड़फोड़ से हड़कंप
दुकान पर पथराव, तोड़फोड़ से हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी तहसील मार्केट में स्थित जूते की दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते देर रात कुछ लोगों ने हमला करते हुए जमकर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। देर रात तक हमलावरों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फैसल की शहर के शिवचौक के पास स्थित पुरानी तहसील मार्केट के बेसमेंट में जूतों की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, वह देर रात दुकान पर मौजूद रहकर काम खत्म कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर मार्केट के पास स्थित शहर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पीड़ित फैसल से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। देर रात तक पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में खालापार क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed