{"_id":"5c461432bdec223c46437d75","slug":"21548096562-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गी फार्म पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मामले में चौकीदार सहित दो को जेल
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना स्थित मुर्गी फार्म पर लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस ने फार्म के चौकीदार और सूचना देने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुर्गी फार्म पर रविवार देर रात मोहल्ला लद्दावाला निवासी नदीम ट्रक लेकर मुर्गे लेने के लिए पहुंचा था। फार्म पर गांव दतियाना का ही नौशाद चौकीदार के रूप में काम करता है। मुर्गे लेने के दौरान नदीम ने चौकीदार को मुर्गे खरीदने के लिए एक लाख रुपये देते हुए उन्हें ट्रक में लदवाने के लिए कहा। इस बीच चौकीदार ने मुर्दी लादने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। बात बढ़ती देख ट्रक चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मुर्गी फार्म पर बदमाशों द्वारा एक लाख रुपये लूटने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुभाष राठौर दोनों पक्षों को थाने में ले आए। पुलिस ने चौकीदार के पास से बरामद पैसा फार्म मालिक को दे दिया। पुलिस ने शमीम और नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।