फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जंगली जानवरों के मीट की तस्करी करने वाले शिकारी पकड़े

जंगली जानवरों के मीट की तस्करी करने वाले शिकारी पकड़े

Fri, 28 Dec 2018 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों के मीट की तस्करी करने वाले शिकारी पकड़े
मीट की तस्करी करने वाले पांच शिकारी पकड़े
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग की टीम ने हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के गंगा खादर क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार कर मीट की तस्करी करने वाले पांच शिकारियों को हिरासत में लिया है। टीम ने मीट व अन्य सामान बरामद किया है।

शुकतीर्थ वन रेंज के क्षेत्राधिकारी सिंह राजसिंह पुंडीर ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार करने व उनके अंगों की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम के खुर्शीद आलम, वन दरोगा मोहनलाल, सतेंद्र कुमार, शबी हैदर, सोहनवीर ने गांव बिहारगढ़ में छापा मारकर जंगली जानवरों का लगभग 20 किलो मीट व अन्य सामान बरामद किया है। वन विभाग की टीम ने शिकारी रतन पाल, रतन सिंह, मदन, धूम सिंह और विजयपाल निवासीगण बिहारगढ़ को हिरासत में लिया है। टीम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed