फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, साथी बदमाश फरार

मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, साथी बदमाश फरार

Thu, 15 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, साथी बदमाश फरार
मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोरी करने वाले बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह 4.45 बजे के करीब सफेदा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव शेखपुरा की ओर से दो बदमाश बाइक पर सफेदा रोड की ओर आ रहे थे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश गांव चांदसमंद निवासी रवि पुत्र सेवाराम को पकड़ लिया, जबकि गांव चांदसमंद निवासी कपिल पुत्र किरणपाल गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने बदमाश रवि की निशानदेही पर अन्य दो और चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार बदमाश को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed