{"_id":"5bcb7749bdec2269b8462e47","slug":"21540061001-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली करने को लेकर किराएदार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान खाली करने को लेकर किराएदार पर हमला
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विवाद में किराएदार पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। सुभाषनगर में मकान खाली करने को लेकर चल रहे विवाद में मकान मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर किराएदार व उसके मां-बाप पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली पर सुभाषनगर निवासी रूद्र त्यागी ने तहरीर दी। बताया कि वह अपने मां रजनी और पिता नरेश के साथ सुधीर गोयल के मकान में किराए पर रहता है। पीड़ित के अनुसार कुछ समय से उसका मकान खाली कराने को लेकर सुधीर से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम के समय मकान मालिक अपने भाई नीरज व बेटे अभिषेक के साथ रूद्र त्यागी के कमरे पर पहुंचा और उसे मकान खाली करने को कहा। किराएदार द्वारा इसके लिए दस दिन का समय मांगने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जब रूद्र के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें जहां वृद्ध नरेश त्यागी के पैर की हड्डी टूट गई, वहीं वृद्धा रजनी व रूद्र त्यागी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।