फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मायके में रह रही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

मायके में रह रही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मायके में रह रही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी हाल ही में अंबाला सिटी निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान ही महिला ने घर में नुमाइश कैंप निवासी सोनू नामक युवक से रंगाई-पुताई का काम कराया था।
विज्ञापन

इस दौरान सोनू पेंटर ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो जुलाई को उसकी बेटी कुछ दिन के लिए मायके में रहने आई थी। आरोप है कि यहां से आरोपी सोनू अपने दो साथियों के साथ नव विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नव विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी विगत 15 जुलाई को घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पीड़ित ने सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed