फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पिता ने पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई

पिता ने पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पिता ने पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई
हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

मीरापुर। सोमवार को मोहल्ला मोरी निवासी संजय पुत्र सुरेश ने अपने आवास के एक कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक संजय को जब पंखे से उतारा गया तो उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। शव को इस हालत में देख उसके परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतक के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार उसका पुत्र संजय घर में अकेला था। संजय की मां व बहन दवाई लेने के लिए रामराज गई थीं। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मृतक की बहन व मां रामराज से घर पहुंची तो घर का मुख्य द्वार बाहर की ओर से बंद किया हुआ था। दरवाजा खोला तो संजय का कमरा भी बाहर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाते हुए दरवाजा खोला तो संजय का शव पंखे से लटका मिला। शव को पंखे से उतारा तो मृतक के दोनों हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे। पिता ने अज्ञात लोगों द्वारा संजय की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद संजय का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजय नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर था।
कच्ची शराब बरामद
मीरापुर। पुलिस ने भुम्मा रोड से मुकल्लमपुरा निवासी अनिल पुत्र सुरेश चंद से अवैध 190 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल काफी समय से शराब के अवैध धंधे में लिप्त चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपियों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी राहुल पुत्र सुशील व ललित पुत्र पीतम व प्रवीण पुत्र राजेंद्र सिंह का आपस में मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लेकर चालान कर दिया। उधर, संभलहेड़ा निवासी गुफरान पुत्र अब्दुल का भी एक पुराने मामले में वांछित होने के कारण चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। कस्बा निवासी अमित संगल ने बताया कि उसके पिता व्यापारी माधुरी शरण संगल सात मई की सुबह करीब 6 बजे प्रतिदिन की तरह घूमने के लिए मीरापुर व खतौली मार्ग पर गए थे। रास्ते में गूल के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी का एक पैर कुचला गया था। उपचार के दौरान डाक्टरों को पैर अलग करना पड़ा। इस हादसे को पंकज कुमार व कृष्ण कुमार आदि ने देखा था। आरोपी ट्रक चालक फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर ली गई है। आरोपी को पुलिस तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed