फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 injured by a girder at the main entrance of the Raksha Bandhan fair.

Meerut News: रक्षाबंधन मेले के मुख्य द्वार पर लगे गार्डर से 12 घायल

Sat, 29 Aug 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
12 injured by a girder at the main entrance of the Raksha Bandhan fair.
मोदीपुरम - रक्षाबंधन मेले में वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए गाडर। स्रोत: संवाद
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। लावड़ के मीठेपुर मार्ग पर चल रहे दस दिवसीय रक्षाबंधन मेले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को मेले के मुख्य द्वार पर वाहनों को अंदर जाने से रोकने के लिए लगाया गया लोहे का नुकीला गार्डर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। गार्डर की ऊंचाई कम होने के कारण राहगीरों के सिर उससे टकराते रहे। सुबह से शाम तक 12 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों के सिर में टांके लगवाने पड़े। लोगों ने प्रशासन और मेला आयोजकों से गार्डर हटवाने की मांग की है।

शनिवार को मेले के मुख्य द्वार पर लगाया गया गार्डर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। बाइक से जा रहे गांव मामेपुर निवासी श्रीपाल का सिर गार्डर से टकरा गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके सिर में आठ टांके आए हैं। दौराला निवासी शुभम भी गार्डर से टकरा गए। उनका चश्मा टूटने के साथ आंख में चोट लगी है। इंचौली निवासी शब्बीर का भी सिर फट गया। उनके छह टांके आए हैं। सोफीपुर निवासी अनुज और उनकी पत्नी भी गार्डर से टकराकर घायल हो गए। सरधना निवासी पंकज टकराने के बाद सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। बाइक सवार फलावदा निवासी रोहित, संजू और प्रमोद गार्डर से टकराकर घायल हो गए। लावड़ निवासी अय्यूब और महलका निवासी तंजीम भी गार्डर की चपेट में आकर घायल हुए।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है गार्डर हटवाने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जल्द ही इसे हटवा दिया जाएगा, जिससे राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed