{"_id":"6a930da77eba3884e70d92b2","slug":"polygraph-test-for-arrested-woman-to-help-solve-negi-ram-murder-case-chamba-news-c-88-1-ssml1006-194864-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेगी राम हत्या का खुलासा करेगा गिरफ्तार महिला का पॉलीग्राफ टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेगी राम हत्या का खुलासा करेगा गिरफ्तार महिला का पॉलीग्राफ टेस्ट
Sat, 29 Aug 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर मिले बिना सिम वाले फोन से जुड़े मिले थे उसके तार
पुलिस की पूछताछ में नहीं कर रही खुलासा, अब करवाया जाएगा यह टेस्ट
हत्या से जुड़े इस मामले में महिला हो सकती है मुख्य कड़ी : सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह के जुकयानी में ढाबा संचालक नेगी राम हत्याकांड से पालीग्राफ टेस्ट पर्दा उठा सकता है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार महिला का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है।
इसके लिए अदालत से भी अनुमति ली जाएगी। घटनास्थल पर जो बिना सिम वाला मोबाइल फोन पुलिस को मिला था, उसके कनेक्शन महिला से जुड़े हुए मिले। इसके चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। जब महिला से पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब देने के बजाय मौन बैठी रही। हत्या के मामले को सुलझाने में महिला की चुप्पी टूटना केस के रुख पलट सकता है। अब तक पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को अपनी हिरासत में ले चुकी है। इनमें यह महिला भी शामिल है। इस महिला को मुख्य कड़ी माना जा रहा है लेकिन महिला पुलिस के सामने हत्या का राज नहीं खोल रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जिस दिन यह हत्या हुई, उस रात को भारी बारिश हुई। घटनास्थल से मृतक के खून सहित अन्य कई जरूरी साक्ष्य पानी में मिट गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच करते हुए कई अहम साक्ष्य जुटाए। मृतक के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। इस केस का खुलासा गिरफ्तार महिला कर सकती है। यही वजह है कि अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस केस की गुत्थी सुलझाने के काफी करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
--