{"_id":"5ae61b734f1c1b5f098b7345","slug":"21525029747-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर विनोद की हत्या उसके पार्टनरों ने ही की थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोपर्टी डीलर विनोद की हत्या उसके पार्टनरों ने ही की थी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। प्रॉपर्टी डीलर विनोद की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर उसके तीन पार्टनरों ने की थी। उसको गोली आरोपी पार्टनर वकील ने मारी थी। सीओ भोपा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा के सीओ राजीव कुमार गौतम ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पत्रकारों में बताया कि एक दिसंबर 2017 को मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद पुत्र आसाराम की बुआड़ा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक प्रॉपर्टी डीलर अपनी स्कूटी से तहसील में पार्टनरों से पैसे लेने के लिए तहसील जा रहा था। विनोद के साथ मोहल्ला देवीदास निवासी अधिवक्ता सुनील पुत्र नैनसिंह, मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी बैंक के शाखा प्रबंधक सोमेंद्र पुत्र रुपलाल और भूड़ निवासी फिरोज पुत्र हासिम के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। विनोद के अपने तीनों पार्टनरों को लाखों रुपये उधार था। लेनेदेने को लेकर ही तीनों पार्टनरों ने विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई श्याम किशोर ने तीनों पार्टनरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्यारोपी सोमेंद्र व वकील सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार नामजद हत्यारोपी फिरोज पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। शीघ्र ही उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।