फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौकर ने जहर खाया

नौकर ने जहर खाया

Tue, 13 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नौकर ने जहर खाया
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी चौधरी जमीर पुत्र अकबर के यहां अशोक नौकर है। अशोक ने संदिग्ध हालातों में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी विवाहिता और नईमंडी क्षेत्र के मोहल्ला अमित विहार निवासी युवती को भी जहर खाने से हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में साधु घायल
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक साधू गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल साधू मेरठ जनपद के जानी निवासी कृष्णजी महाराज बताया गया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान तमंचा और कारतूसोें सहित गिरफ्तार किया है। वहलना चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि वहलना के जंगल में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के टोकने पर वह पुलिस पर फायरिंग कर भागा, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी अकबर पुत्र औरंगजेब है, जो कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्षों में झगड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बीच बचाव कराते हुए तीन युवकों पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। केवलपुरी के सुहेल अहमद ने सिविल लाइन थाने पर इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मोहल्ले के ही नदीम और नफीस आदि झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा होने पर उसके भतीजे सुबहान, कासिम और सिकंदर उनके बीच-बचाव में चले गए, जिस पर उक्त लोगों ने उसके भतीजों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।


संदिग्ध हालात में दुकानदार लापता
मुजफ्फरनगर। एक दुकानदार संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नईमंडी क्षेत्र के मुस्तफाबाद के प्रवीण कुमार पुत्र रमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी को उसका छोटा भाई सचिन उर्फ चिंटू घर से दुकान के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed