फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा

ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा

Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी करते पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के मोहल्ला जनकपुरी निवासी बिजेंद्र कुमार ने अपनी ई रिक्शा घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात एक युवक ने उसे चोरी करने का प्रयास किया। जिसे देख कर बिजेंद्र ने शोर मचाया। लोगों ने वहां आकर आरोपी को दबोच लिया और धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी मौहम्मद मोनिस पुत्र इमरान निवासी लद्दावाला को जेल भेज दिया। उधर, मुजफ्फरनगर में महमूदनगर निवासी मदन रावत पुत्र सोमदत्त ने बताया कि किसी ने घर के सामने से उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवती बरामद, आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने कूकड़ा गांव से पड़ोसी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गई युवती को खालापार में दबिश देकर एक मकान से बरामद कर लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी के लिए भेजा है। बुधवार को कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


नशीले पदार्थ समेत तस्कर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने रुडकी रोड पर एक होटल के सामने नशीला पदार्थ बेच रहे आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग में से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी हंडिया मोहल्ला निवासी असलम पुत्र अखलाक बेग को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलने वाले जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलने वालों को जेल भेज दिया। इन्होंने एक महिला कांस्टेबल के खाते से नकदी उड़ाने सहित कई घटनाओं का इकबाल किया है। बागोवाली निवासी मौहम्मद जावेद पुत्र मौहम्मद जमील ने गत दिवस शाहिद निवासी मंडावली बिजनौर और अहसान निवासी नजीबाबाद को एटीएम बदलते हुए पकड़ा था।


युवती लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर सूचना देते हुए कृष्णापुरी के सत्यपाल ने बताया कि उसकी पुत्री निशा मंदबुद्धि है। जो गत दिवस अचानक घर से लापता हो गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed